फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   261 drivers of 55 schools will be investigated

स्कूल वाहन चालकों का सात जून तक कराएं चरित्र सत्यापन

Mon, 30 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
261 drivers of 55 schools will be investigated
उन्नाव। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूली वाहन चालकों के चरित्र का पुलिस से सत्यापन कराया जाएगा। 55 स्कूलों के 261 वाहन चालकों की आंखों की जांच कराई जाएगी। डीआईओएस ने सभी स्कूल प्रबंधकों को सात जून तक प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शासन से स्कूली वाहन चालकों का पुलिस से सत्यापन कराने की आदेश हुए हैं। प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वह सात जून तक हर हाल में चालकों का पुलिस के माध्यम से चरित्र सत्यापन करा लें। साथ ही उनकी आंखों की जांच कराकर रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय भेजें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पर स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार होगा। डीआईओएस ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक जिले में 55 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें छात्रों को बस व अन्य स्कूली वाहनों से लाया जाता है। इन वाहनों में 261 चालकों की तैनाती है। कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों के वाहनों की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षाधिकारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed