फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   25.51 crore road at stake to save 8 lakh acres of soil

Unnao News: मिट्टी के आठ लाख बचाने के लिए 25.51 करोड़ की सड़क दांव पर

Sun, 13 Jul 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 13 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
25.51 crore road at stake to save 8 lakh acres of soil
हसनगंज। बजट में मिट्टी के लिए मिले आठ लाख रुपये बचाने के चक्कर में ठेकेदार ने 25.51 करोड़ से बनी सड़क को दांव पर लगा दिया। चार माह पहले बने अजगैन-मोहान मार्ग के दोनों तरफ मिट्टी भरान का काम अभी तक नहीं हुआ। अब बारिश में पानी के तेज बहाव से सड़क के किनारों पर कटान होने का खतरा है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में 18 किलोमीटर लंबे अजगैन-मोहान मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण के लिए 25.51 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। कार्य की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी। मार्च 2024 में भूमि पूजन के बाद काम शुरू हुआ था। करीब एक साल बाद मार्च 2025 में ठेकेदार ने सड़क बनाकर काम पूरा बता दिया, जबकि पूरे काम में सड़क के दोनों तरफ एक-एक मीटर की पटरी पर मिट्टी भरान भी कराना था। इसके लिए आठ लाख की धनराशि बजट में शामिल थी। ठेकेदार ने सड़क निर्माण का ही कोरम पूरा किया और मिट्टी भरान कराकर पटरी सही नहीं कराई।
विज्ञापन

इधर, बारिश से पटरी की मिट्टी और गहराई तक कटने लगी है। आगे तेज बारिश में सड़क के कटने की भी आशंका है। इससे लोगों को आवागमन में भी खतरा हो सकता है। निर्माण कार्य के दौरान निगरानी में अफसरों की ओर से बरती गई लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी के कारण करोड़ों की सड़क दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता प्रवीण कटियार ने बताया कि ठेकेदार को अभी भुगतान नहीं हुआ है। फोन करके ठेकेदार को सड़क के दोनों तरफ एक-एक मीटर में मिट्टी भरान कराने के लिए कहा गया है। यदि मिट्टी भरान नहीं कराया जाता है तो नोटिस जारी किया जाएगा। संतोषजनक जवाब न देने और पूरा काम न करने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed