{"_id":"6af088b9b5ff7fe0100efe5f","slug":"25-thousand-women-took-advantage-of-the-ujjwala-scheme-unnao-news-c-221-1-sknp1055-160989-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 25 हजार महिलाओं ने लिया उज्जवला योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 25 हजार महिलाओं ने लिया उज्जवला योजना का लाभ
विज्ञापन
उन्नाव। दिवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क सिलिंडर मिलने शुरू हो गए हैं। अब तक 25 हजार महिलाओं ने इसका लाभ उठाया है।
जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कुल 3,44,223 महिला लाभार्थी हैं। शासन द्वारा होली और दिवाली जैसे त्योहारों पर निशुल्क सिलिंडर दिए जाते हैं। दिवाली पर एक सिलिंडर देने की व्यवस्था की गई है। लाभार्थियों को पहले सिलिंडर रिफिल कराना होगा। इसके बाद केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कुल 977.29 रुपये की सब्सिडी उनके आधार प्रमाणित बैंक खाते में भेजी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी राज बहादुर सिंह ने बताया कि 14.2 किलोग्राम के प्रत्येक सिलिंडर रिफिल पर प्रदेश सरकार 643.29 रुपये और केंद्र सरकार 334 रुपये की सब्सिडी देती है। त्योहार के दौरान सिलिंडर लेने वाली महिलाओं को पूरी सब्सिडी वापस मिलेगी।