{"_id":"6872b17bb2e25525cf0718d9","slug":"22-integrated-facility-centers-built-for-kanwariyas-unnao-news-c-221-1-sknp1055-133898-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कांवड़ियों के लिए बनाए गए 22 समेकित सुविधा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कांवड़ियों के लिए बनाए गए 22 समेकित सुविधा केंद्र
Sun, 13 Jul 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव/हसनगंज। पंचायतीराज विभाग ने कांवड़ियों के लिए 22 समेकित सुविधा केंद्र तैयार कराए हैं। इन केंद्रों पर कांवड़ियों के लिए खानपान के साथ आराम करने की भी व्यवस्था की गई है। उधर, आबकारी विभाग ने कांवड़ रूट पर पड़ने वाली शराब दुकानों को आधा तिरपाल से ढकवाया है।
जिला प्रशासन ने कांवड़ियों के लिए पंचायतीराज विभाग के माध्यम से 22 समेकित सुविधा केंद्र खुलवाए हैं। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि अधिकांश कांवड़िये पैदल ही जाते हैं। कुछ बाइक व अन्य वाहनों से सफर कर लोधेश्वर मंदिर जाते हैं। यह यात्रा बेहद कठिन होती है। इस दाैरान रास्ते में उनको कोई समस्या न हो इसके लिए जनपद सीमा में सुविधा केंद्र खोलकर इनका संचालन शुरू करा दिया गया है। यहां पर खाने पीने के साथ आराम करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। उधर, परियर घाट से कांवड़िये रसूलाबाद, मुंशीगंज, हसनगंज, मेहंदीखेड़ा, मोहान व महराजगंज से होते हुए बाराबंकी जिले में स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर गंगा जल चढ़ाते हैं। कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए रूट किनारे स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों को तिरपाल से ढकवाया गया है। आबकारी इंस्पेक्टर ज्योति अग्रवाल ने बताया कि मोहान, हसनगंज, मेंहदीखेड़ा, रसूलाबाद व अकबरपुर की दुकानों को आधा तिरपाल से ढकवा दिया गया है। बताया कि संचालकों को कांवड़ यात्रा के दौरान आधी दुकान तिरपाल से ढकवाकर बिक्री करने को कहा गया है।
-- --