फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   2124 students took Vidya Gyan exam at five centers

Unnao News: पांच केंद्रों पर 2124 छात्रों ने दी विद्या ज्ञान परीक्षा

Mon, 04 Dec 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 04 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
2124 students took Vidya Gyan exam at five centers
फोटो- 26
विज्ञापन


सफल होने वाले छात्रों को कक्षा छह से 12 तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। रविवार को दो पालियों में पांच केंद्रों पर विद्या ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ। दोनों पालियों में 2124 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें सफल होने वाले छात्रों को कक्षा छह से 12 तक की शिक्षा मुफ्त मिलेगी।

शिवनादर फाउंडेशन की ओर से आयोजित विद्या ज्ञान परीक्षा में कक्षा पांच में पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं को शामिल किया गया था। पहली पाली में बालिकाओं की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक बालकों की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए थे। जिसमें बांगरमऊ में सुभाष इंटर कॉलेज में बांरगमऊ में बांगरमऊ के साथ फतेहपुर चौरासी और गंजमुरादाबाद ब्लॉक के छात्र शामिल थे। पुरवा के एमआरआरएस इंटर कॉलेज में असोहा, पुरवा और हिलौली के छात्रों को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज के जीजीआईसी में हसनगंज, मियागंज और नवाबगंज के छात्र, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उन्नाव में बिछिया, सरोसी और सफीपुर, बीघापुर के रुझेई स्थित रामनाथ इंटर कॉलेज में सिकंदरपुर कर्ण के साथ बीघापुर और सुमेरपुर ब्लॉक के छात्रों के लिए केंद्र बनाया गया था।

सुबह पॉली में पंजीकृत 2303 छात्राओं में 1157 की उपस्थित रहीं। दूसरी पाली में पंजीकृत 2153 छात्रों में 967 छात्र ही शामिल हुए। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि उत्तीर्ण छात्रों को कक्षा छह से 12 तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्रदेश के तीन जिलों में सीतापुर, नोयडा और बुलंदशहर स्थित विद्याज्ञान स्कूल में छात्रों को पढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed