फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   2 bridge will be repaired

उन्नाव : क्षतिग्रस्त दो पुलों की होगी मरम्मत, बजट जारी

Tue, 26 Jul 2022 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
2 bridge will be repaired
उन्नाव। लंबे समय से खतरे का सबब बने दो पुलों की मरम्मत की सुध सरकार ने ली है। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। इससे करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

बिहार मौरावां से परसंडा मार्ग के किमी चार पर स्थित पुल (लघु सेतु) काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है। पुल के टूटे होने से आवागमन खतरनाक हो गया था। रात में तो इस पर सफर दूभर था। कई बार तो वाहन टूटे पुल से नीचे गिर चुके हैं। इसी प्रकार बिहार सरेनी चैनपुर भगवंतनगर मार्ग के किमी तीन पर स्थित पुल की भी यही हालत है। क्षेत्र के लोगों ने कई बार इन पुलों की मरम्मत की मांग अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब जाकर शासन ने इन पुलों की मरम्मत के लिए बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी लघु सेतु विंग के प्रमुख अभियंता की ओर से अधिशासी अभियंता को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। बताया गया कि दोनों पुल की लंबाई 90 मीटर है। परसंडा मार्ग के पुल के लिए 37.80 लाख और चैनपुर भगवंतनगर पुल के लिए 38.90 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पहली किस्त के रूप में 69 लाख रुपये जारी किए गए हैं। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड हरदयाल अहिरवार ने बताया कि जल्द ही मरम्मत शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ और फतेहपुर का सफर होगा आसान
चैनपुर भगवंतनगर मार्ग के किमी तीन पर स्थित पुल एक तरफ लखनऊ और दूसरी तरफ पाटन के रास्ते फतेहपुर को जोड़ता है। आवागमन के लिहाज से ये काफी महत्वपूर्ण मार्ग है। पुल की मरम्मत होने से पाटन, भैरमपुर, धमनीखेड़ा, मलौना समेत करीब 24 गांवों की 25 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। इसी प्रकार पाटन से पुरवा टू लेन मुख्य मार्ग पर बैजुआमऊ व मीरपुर के मध्य लोन नदी पर बने दूसरे पुल की मरम्मत से शुक्लाखेड़ा, मीरमऊ, दिलीप नगर, गुलरिहा, पाेंयपुर, गड़रियाखेड़ा, सुखदेवपुर आदि गांवों की करीब 25 हजार की आबादी को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed