फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत 8 से

स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत 8 से

Thu, 04 Jan 2018 05:57 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत 8 से
उन्नाव। स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत जिले में 8 जनवरी से होगी। सबसे पहले मौरावां व भगवंतनगर नगर पंचायत में स्वच्छता सर्वेक्षण होगा। दो दिन चलने वाले सर्वे में दिल्ली से आने वाली टीम छह बिंदुओं पर लोगों से सवाल पूछेगी। टीम द्वारा नगर पंचायतों के कई स्थानों का निरीक्षण भी किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश के 4041 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। सर्वेक्षण की जिम्मेदारी कार्वी एजेंसी को सौंपी गई है। 8 जनवरी को मौरावां व भगवंतनगर पंचायत से एजेंसी जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत करेगी। सर्वेक्षण के दौरान स्वच्छता एप के माध्यम से कुछ सवाल आम लोगों से पूछे जाएंगे। सवालों का सही जवाब देने से नगर पंचायतों को पूरे अंक मिलेंगे। टीम कई सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करेगी और स्वच्छता का आकलन करेगी। नगर पालिका व नगर पंचायतों में शौचालयों के निर्माण और उसकी साफ सफाई की भी जानकारी ली जाएगी। स्वच्छ भारत अभियान के डीपीएम अभिषेक राय ने बताया कि 8 नवंबर को आने वाली टीम दो दिन सर्वे करेगी। 8 व 9 जनवरी को मौरावां व भगवंतनगर नगर पंचायत का सर्वे किया जाएगा। इसके बाद अन्य नगर पालिका व नगर पंचायतों का सर्वे होगा।
विज्ञापन



स्वच्छता एप डाउनलोड करने में पिछड़े
स्वच्छता सर्वेक्षण में भारत सरकार के स्वच्छता एप को भी शामिल किया गया है। स्वच्छता एप डाउनलोड करने पर शहर को 400 अंक मिलेंगे। यह अंक टीम 4000 अंकों के सर्वेक्षण में शामिल करेगी। हालांकि अब तक नगर पालिका उन्नाव क्षेत्र में अधिक संख्या में लोगों ने एप डाउनलोड नहीं किया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक सिर्फ 481 लोगों ने ही स्वच्छता एप डाउनलोड किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed