{"_id":"5a32c7584f1c1bc5758b90e4","slug":"131513277272-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी चटकने की सूचना पर हांफे रेल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी चटकने की सूचना पर हांफे रेल अधिकारी
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरी चटकने की सूचना पर हांफे रेल अधिकारी
उन्नाव। रेल अधिकारियों में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी ने मगरवारा स्टेशन के समीप पटरी चटकने की सूचना कंट्रोल रूम को दर्ज कराई।
कंट्रोल से मैसेज मिलते ही स्थानीय रेल अधिकारी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। जांच में रेल ट्रैक पूरी तरह सही पाए जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे किसी ने रेलवे कंट्रोल रूम के नंबर पर मगरवारा स्टेशन के समीप डाउन ट्रैक की पटरी चटकने की सूचना दी। इससे मुख्यालय के रेल अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई।
कंट्रोल से आनन-फानन में स्थानीय रेल अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर जांच के निर्देश दिए गए। मैसेज आते ही रेल अधिकारी डाउन ट्रैक की गाड़ी की अपडेट लेकर घटनास्थल की तरफ भाग खड़े हुए। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक विश्राम समेत रेल पथ विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
कंट्रोल की सूचना के आधार पर मगरवारा स्टेशन के समीप दो से तीन किमी रेल पटरियों की जांच की गई। इस दौरान रेल ट्रैक दुरुस्त मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने ऐसी किसी भी सूचना से इनकार किया। वहीं आरपीएफ के एक अधिकारी ने पटरी टूटने की सूचना दर्ज होने के साथ ही मौके पर जांच होने की पुष्टि की। जांच में सूचना फर्जी पाए जाने की बात कही गई है।
- मगरवारा स्टेशन के पास पटरी चटकने की दर्ज हुई थी सूचना, एक घंटे की जांच के बाद रेल अधिकारियों ने सूचना पाई फर्जी
अमर उजाला ब्यूरो