{"_id":"5a32c65c4f1c1bca678c1832","slug":"101513277020-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनरियों पर नजर रखने के लिए कमेटियां गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनरियों पर नजर रखने के लिए कमेटियां गठित
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
टेनरियों पर नजर रखने के लिए कमेटियां गठित
उन्नाव। माघ मेले में गंगा को टेनरियों के प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने कमेटियों का गठन कर दिया है।
औद्योगिक क्षेत्र साइट 1, साइट 2 व औद्योगिक क्षेत्र बंथर व मगरवारा के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। यह समितियां गंगा स्नान से तीन दिन पहले टेनरियों का निरीक्षण कर उनकी बंदी सुनिश्चित कराएंगी।
2 जनवरी से 13 फरवरी तक माघ मेले का आयोजन होना है। इस दौरान मेले में गंगा नदी के पानी की शुद्धता को सुनिश्चित किया जाना है। हाईकोर्ट ने गंगा नदी के पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने, औद्योगिक इकाइयों से शून्य उत्प्रवाह निस्तारित करने के निर्देश दे रखे हैं। हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रत्येक बड़े स्नान पर्व के तीन दिन पहले टेनरियों में काम बंद करना होगा।
इससे टेनरियों से निकलने वाला रसायन गंगा में नहीं पहुंच पाएगा। निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन ने दो समितियों का गठन किया है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र साइट 1, साइट 2 पर नजर रखने के लिए एसडीएम सदर की अध्यक्षता में टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
सहायक पर्यावरण अभियंता राजेंद्र प्रसाद, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डा. अनंत प्रसाद दुबे, उपायुक्त उद्योग व अधिशाषी अभियंता जल निगम समिति में सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।
दूसरी समिति में एसडीएम हसनगंज को अध्यक्ष, एसडीएम बांगरमऊ, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, तहसीलदार व सहायक अभियंता निर्माण शाखा को सदस्य बनाया गया है।
- दो समितियां टेनरियों पर रखेंगी नजर, गंगा स्नान से तीन दिन पहले टेनरियों की बंदी सुनिश्चित कराएंगी समितियां, माघ मेले में जनवरी व फरवरी माह में 18 दिन बंद रहेंगी टेनरियां
अमर उजाला ब्यूरो