फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   university in kannauj

कन्नौज में बनेगी यूनिवर्सिटी: अखिलेश

Thu, 31 Oct 2013 10:28 PM IST
अनूप शुक्ल/कन्नौज
अनूप शुक्ल/कन्नौज Updated Thu, 31 Oct 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
university in kannauj

मुस्लिम समुदाय की तालीमी सेमिनार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज में यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। इसके लिए जल्द ही विधानसभा में एक्ट पारित हो जाएगा।

विज्ञापन


इंजीनियर मोहम्मद गुफरान ने यूनिवर्सिटी के लिए 186 एकड़ जमीन दान में दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री और सांसद डिंपल यादव ने केके इंटर कॉलेज मैदान पर 6746 छात्रों और 7085 छात्राओं को लैपटाप वितरित किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को लगभग पांच सौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सपा के अलावा किसी भी दल ने चुनावी घोषणा को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में एम्स बनवाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई। किसानों को मुफ्त पानी मिल रहा है। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपनी कमियां छिपाने के लिए गलत बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एमबीबीएस की 500 सीटें तैयार कीं। प्रदेश में अच्छे मेडिकल कॉलेज बनाने की जरूरत है। बहुत जल्द विद्युत परियोजनाएं शुरु होगी। प्रदेश में 12 लाख से ज्यादा लैपटॉप बंट चुके हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे की अहम भूमिका होगी, जिसमें सपा सबसे बड़ी ताकत बनेगी। मुजफ्फरनगर दंगे पर उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक पार्टियां सूबे का माहौल खराब करना चाहती हैं लेकिन सरकार सतर्क है। अफसरों को मौके पर भेज दिया गया है। दोषी बचेंगे नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed