{"_id":"e6777c5ccdcc3a9eda42e91e68bb25c6","slug":"truck-fell-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रेलिंग तोड़ घाघरा में गिरा ट्रक, 22 लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रेलिंग तोड़ घाघरा में गिरा ट्रक, 22 लापता
बहराइच/ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में घाघरा नदी पुल पर शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे गड्ढे के कारण स्टेयरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ नदी में जा गिरा।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, बहराइच से लखनऊ जा रहे दाल लदे ट्रक पर चालक व क्लीनर समेत श्रावस्ती व बहराइच जिले के 26 मजदूर सवार थे जो नदी में डूब गए।
इनमें से किसी तरह चार को तो नदी से बाहर निकाल लिया गया लेकिन बाकी 22 लोग अभी तक लापता हैं।
बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में हुए हादसे के करीब नौ घंटे बाद मौके पर पहुंची क्रेन से ट्रक को निकालने की कोशिश की गई लेकिन रस्सा टूट जाने से प्रयास विफल रहा। इसके बाद प्रशासन ने बड़ी क्रेन मंगाई।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। गोताखोरों को घंटों प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। राहत एवं बचाव कार्य के लिए बीएसएफ के छह जवान देर शाम पहुंच चुके थे।
विज्ञापन