{"_id":"c284c40138e9517c58a9510981371eeb","slug":"theft-in-400-year-old-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 साल पुराने मंदिर से 'खजाना' ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 साल पुराने मंदिर से 'खजाना' ले उड़े चोर
अमर उजाला, फीरोजाबाद
Updated Wed, 30 Oct 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला-फीरोजाबाद हाईवे पर स्थित उसायनी के प्राचीन जैन मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोर यहां से चार पीतल और दो अष्टधातु की प्रतिमाओं समेत चांदी का छत्र, सिंहासन और कलश चुरा ले गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फिंगर प्रिंट की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। देर शाम खबर लिखे जाने तक चोरी गई मूर्तियों का सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
मंदिर के व्यवस्थापक दुर्गेश जैन की तहरीर पर थाना टूंडला में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना से जैन समाज में आक्रोश हैं।
थाना टूंडला क्षेत्र के अंतर्गत गांव उसायनी में लगभग चार सौ वर्ष प्राचीन जैन मंदिर है। मंगलवार तड़के मंदिर में पूजा अर्चना करने आए श्रद्धालुओं ने मुख्य वेदी खुला हुआ देखा।
विज्ञापन
वेदी पर विराजमान अष्टधातु और पीतल की छह प्रतिमाएं गायब थीं। प्रतिमाओं के साथ ही मुख्य वेदी पर रखा आधा किलो चांदी के भगवान का सिंहासन, चांदी के दो छत्र और दो कलश भी चोर ले गए।
चोर मंदिर के पीछे से लगे जंगले को काटकर अंदर घुसे थे और उसके बाद घंटा लटकाने के लिए लगी छड़ के सहारे नीचे उतरे। मुख्य वेदी से पहले लगे पुराने दरवाजे को चोरों ने कब्जों सहित उखाड़ कर अलग कर दिया और मुख्य वेदी तक पहुंच गए।
चोरी हुई मूर्तियों में अष्टधातु की प्रतिमाएं तो छह वर्ष पूर्व ही मंदिर में विराजमान की गई थीं। इनमें पीतल की चार प्रतिमाएं काफी प्राचीन थीं, जिन्हें लगभग सवा सौ वर्ष पुरानी होना बताया जा रहा है।