फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   terror of tiger in up

फिर लौटा आदमखोर बाघिन का खौफ

Wed, 29 Jan 2014 08:03 AM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 29 Jan 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
terror of tiger in up

उत्तर प्रदेश में आदमखोर बाघिन का खौफ फिर लौट आया है। बढ़ापुर क्षेत्र में एक युवक को मारने के बाद बाघिन का कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा है। ठाकुरद्वारा और सुरजननगर तक दहशत फैलने लगी है।

विज्ञापन


बिजनौर जिले के तो कई गांवों में रतजगा है। किसान खेतों पर जाने से भी बचने लगे हैं। आरोप है कि वन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। मालूम हो कि बाघिन अब तक आठ लोगों को मार चुकी है।
विज्ञापन


29 दिसंबर को बहजोई से वन विभाग ने ऑपरेशन आदमखोर शुरू किया था। यह बाघिन मुरादाबाद से निकलकर बिजनौर तक पहुंच गई लेकिन एक्सपर्ट केवल पद चिन्हों तक ही पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को बाघिन ने बिजनौर जनपद में बढ़ापुर क्षेत्र में नगीना तहसील के गांव बहेड़ी निवासी देवेंद्र (40) का शिकार कर लिया था। इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया और वन विभाग की टीमों को लगा दिया गया लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ।

अभी तक वन विभाग वाले अंधेरे में ही हाथ पांव मार रहे हैं। उधर बाघिन के न पकड़े जाने से दहशत बढ़ रही है। बढ़ापुर क्षेत्र में जबरदस्त खौफ है। आलम यह है कि किसान खेतों पर जाने से भी बचने लगे हैं। उधर ठाकुरद्वारा और सुरजननगर में भी खौफ है।

मंगलवार को सुरजननगर के जंगल में पेट्रोल पंप के पास खेतों में काम कर रहे वीरेंद्र सिंह आदि किसानों ने एक जंगली जानवर को देखा। वन विभाग की टीम ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची।


ग्रामीणों से बातचीत की और मौके पर मिले जानवर के पैरों के निशान के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। सूचना पर सुरजननगर से सैकड़ों लोग धारदार हथियार और असलहा लेकर जंगल में पहुंच गए। अज्ञात जानवर की ईख के खेतों में तलाश की लेकिन काफी समय बाद भी जानवर का पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed