{"_id":"ad89b529251beefee6155ec10dba8a37","slug":"zila-panchayat-president-poll-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चुना जाएगा जिले का प्रथम नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चुना जाएगा जिले का प्रथम नागरिक
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिष्ठापूर्ण जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा व सपा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। बृहस्पतिवार को चुनाव को देखते हुए दोनों दलों के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। चुनाव जीतने के लिए दोनों तरफ से एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया गया है। दोनों प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं लेकिन उन्हें भितरघात के अंदेशे ने परेशान कर रखा हैं।
विज्ञापन
चुनाव को देखते हुए टूर पर गए दो दर्जन से अधिक जिला पंचायत सदस्याें के देर रात तक सुरक्षित ठिकानों पर पहुंच गए। एक दूसरे के सदस्यों को तोड़ने के लिए बुधवार को भी दोनों दलाें में रणनीति तैयार होती रही। बृहस्पतिवार को दोनों दलों की ओर से कुछ जिला पंचायत सदस्यों के एक साथ मतदान केंद्र पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
46 सदस्य देंगे वोट
जिला पंचायत के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। चुनाव को देखते हुए दोनों प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। चुनाव में 46 जिला पंचायत सदस्य अपने वोट का प्रयोग करेंगे। आजमगढ़ जेल में निरुद्व एक जिला पंचायत सदस्य राकेश उर्फ दरोगा यादव की याचिका पर हाईकोर्ट ने उसे वोट देने की इजाजत दे दी है। पुलिस सुरक्षा में उसका वोट दिलाया जाएगा। सदस्य संख्या को देखते हुए प्रत्याशियों को जीत के लिए 24 वोटों की दरकार है।
विज्ञापन
टूर पर गए डीडीसी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में वोट पक्का करने के लिए टूर पर भेजे गए करीब दो दर्जन जिला पंचायत सदस्य बुधवार की देर रात तक अपने-अपने खेमे में लौट आए। टूर से आए जिला पंचायत सदस्यों को कुछ लोगों की देखरेख में सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। उनसे किसी अन्य का संपर्क बंद कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को दोनों तरफ से इन सदस्यों के एक साथ जिला पंचायत परिसर में पहुंचने की संभावना है। पार्टी के लोगों के साथ जिला पंचायत परिसर के बाहर पहुंचकर ये वोट देने जाएंगे। फिलहाल दोनों तरफ से जीत की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है।