{"_id":"64988295006230428103f757","slug":"youth-injured-in-road-accident-sultanpur-news-c-13-1-306200-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक घायल
Sun, 25 Jun 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के निगोलिया गांव के पास रविवार सुबह बाइक सवार युवक को जीप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
धम्मौर थाना क्षेत्र के खेतकुरी गांव निवासी रामचंद्र कश्यप (35) रविवार की सुबह करीब पांच बजे बाइक से अमहट मंडी जा रहा था। उसने हेलमेट पहना था। सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे पर निगोलिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जीप समेत चालक मौके से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल रामचंद्र को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसको ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। धम्मौर थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।