फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth dies under suspicious circumstances, dead body found hanging from a tree

Sultanpur News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पेड़ से लटका मिला शव

Wed, 14 Feb 2024 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, dead body found hanging from a tree
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र दोस्तपुर के बस्ती पहाड़पुर जनकपुर गांव में मंंगलवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ की डाल से फंदे पर लटका दिखा। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी अवधेश गौतम का पुत्र स्वप्निल (21) सोमवार देर रात घर से बिना बताए निकला था। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने साड़ी के फंदे पर उसका शव लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों व परिजनों से मृतक के बारे में जानकारी ली। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे ग्रामीण
गांव के लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मृतक का दोनों पैर जमीन को छू रहे थे और उसका घुटना मुड़ा हुआ था। मृतक की आंखें बंद थीं। मृतक के जेब से मिले उसके मोबाइल में एक वीडियो मिला है। उस वीडियो में स्वप्निल डरी-सहमे आवाज में किसी लड़की से संबंध होने की बात कर रहा है।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अवधेश गौतम की चार संतानें हैं। बड़ी बेटी गुड़िया का विवाह हो चुका है। स्वप्निल दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उससे छोटी बहन सोनाली व छोटा भाई प्रिंस अविवाहित हैं। उसकी मौत से मां राजपती, पिता अवधेश व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed