{"_id":"64306f47c8e5bdb2440d4cd4","slug":"youth-crushed-to-death-by-tractor-trolley-sultanpur-news-c-13-1-171637-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर युवक की मौत
Sat, 08 Apr 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कामतागंज के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर पर सवार एक युवक अचानक नीचे गिर पड़ा। गिरते ही उस पर ट्रैक्टर-ट्राॅली चढ़ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
हलियापुर निवासी आशीष कुमार के ट्रैक्टर-ट्राॅली पर कूरेभार थाना क्षेत्र के लोकेपुर निवासी जयप्रकाश (32) बृहस्पतिवार को दोस्त विक्कीराम व सूबेदार के साथ सरसों का भूसा लादकर कामतागंज पन्नाटिकरी स्थित एक ईंट भट्ठे पर पहुंचाने गया था। भूसा पहुंचाने के बाद सभी घर लौट रहे थे।
रास्ते में पखरौली मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से उस पर बैठा जयप्रकाश नीचे सड़क पर गिर पड़ा और उसपर ट्रैक्टर की ट्राॅली चढ़ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक आशीष मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता विंध्या प्रसाद की तहरीर पर केस दर्ज किया है।