फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   young man shot in Sultanpur who went to attend relative funeral his condition is critical

UP: रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए युवक को मारी गोली; हालत गंभीर, अंत्येष्टि स्थल पर वारदात को दिया अंजाम

Sat, 19 Jul 2025 06:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 06:27 PM IST
सार

सुल्तानपुर में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए युवक को हमलावरों ने गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों ने अंत्येष्टि स्थल पर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
young man shot in Sultanpur who went to attend relative funeral his condition is critical
रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए युवक को मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार की दोपहर रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने धोपाप घाट गए शाहगढ़ निवासी दीपक सोनकर (30) को गोली मार दी गई। अंत्येष्टि स्थल पर दो अज्ञात युवकों ने असलहे से फायरिंग की। गोली दीपक के बाएं पैर में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। 

विज्ञापन


उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लंभुआ में भर्ती कराया। लंभुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed