{"_id":"610ad2278ebc3ec305775dc3","slug":"young-man-killed-sultanpur-news-lko5899267130","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मारा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को मारा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। उड़री गांव में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा चले। मारपीट के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे एक युवक की चोट लगने से मौत हो गई जबकि दो महिलाओं समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए।
सीएचसी से दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात में ही सीओ कादीपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के उड़री गांव निवासी भानु प्रताप गिरि का गांव के ही जय किशन गिरि से भूमि विवाद चल रहा है। मंगलवार देर रात दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान भानु प्रताप के घर रहकर ट्रैक्टर चला रहे प्रमोद गिरि (28) ने बीच-बचाव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच सिर पर लाठी लगने से उसकी मौत हो गई जबकि मारपीट में एक पक्ष से भानु प्रताप गिरि, सरिता, ज्ञान प्रकाश गिरि और दूसरे से जय किशन गिरि व सुमन घायल हो गईं।
ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 112 की पीआरवी के साथ ही एसओ अखंडनगर कृष्ण मोहन सिंह भी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से जय किशन गिरि व ज्ञान प्रकाश गिरि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने दोनों को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ कादीपुर कृष्णकांत सरोज ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक प्रमोद की पत्नी लक्ष्मी की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जय किशन गिरि की तरफ से भी केस दर्ज किया गया है।