फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young man hanged after writing suicide note

Sultanpur News: सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटका युवक

Fri, 02 Aug 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 02 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged after writing suicide note
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के नौगंवा तीर गांव में सुसाइड नोट लिखकर नव युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्र में उसने आत्महत्या की सारी जिम्मेदारी खुद लेते हुए लिखा कि उसके चाचा जैसा पिता और चाची जैसी मां सबको मिले।
विज्ञापन


बुधवार रात से लापता नौगंवा तीर गांव निवासी ज्ञान चंद्र (26) का शव बृहस्पतिवार सुबह घर से लगभग 200 मीटर दूर भगला नदी के किनारे गूलर के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। चारा काटने खेत पर गए ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना पर पंहुची थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया तो तलाशी में जेब से सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि मैं स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं, अपनी जिंदगी से टूट गया हूं। इसमें मेरे परिवार व सगे-संबंधियों का कोई दोष नहीं है। इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञान चंद्र की पत्नी रेनू मायके गई हुई है। उसकी एक तीन साल की छोटी बच्ची भी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed