{"_id":"6ab03729927178e42a0eb588","slug":"operations-curtailed-due-to-drop-in-passenger-numbers-commuters-face-increased-difficulties-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-165377-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सवारियां घटीं तो सीमित किया संचालन, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सवारियां घटीं तो सीमित किया संचालन, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
Mon, 21 Sep 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रोडवेज बसों में सवारियां घटने का असर अब संचालन पर दिखने लगा है। कम यात्री मिलने वाले मार्गों पर बसों का संचालन सीमित किया जा रहा है। जिससे नियमित यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। विभाग का मानना है कि यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार ही बसों का संचालन किया जा रहा है।
रविवार को स्टेशन पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों में कोई नौकरी पर जाने के लिए परेशान था तो कोई इलाज और जरूरी काम के लिए। यात्री सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अकबरपुर के लिए बस का काफी इंतजार करना पड़ा। सज्जन मिश्र ने कहा कि वाराणसी के लिए निर्धारित समय पर बस नहीं मिलने से जरूरी काम प्रभावित हुआ। संतोष पाल ने बताया कि हैदरगढ़ की बस नहीं मिलने से मजबूरी में निजी वाहन से जाना पड़ा, जिससे खर्च बढ़ गया। प्रीति ने बताया कि एक बस छूटने के बाद अगली बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
यात्रियों की उपलब्धता के हिसाब से संचालन
एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या कम है, वहां उपलब्धता के अनुसार बसों के फेरे तय किए जा रहे हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर संचालन में उसी के अनुरूप बदलाव किया जाएगा।