फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Apply online for the National Scholarship Examination by September 29.

Sultanpur News: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 29 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 21 Sep 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Apply online for the National Scholarship Examination by September 29.
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तिथि 16 सितंबर निर्धारित थी। तिथि बढ़ने से विद्यार्थियों को और 13 दिन मिल गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि परीक्षा एक नवंबर को निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थी ही शामिल हो सकेंगे। उन्हें शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण करनी होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम अंकों में पांच फीसदी की छूट दी गई है। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। विद्यार्थियों को आवेदन के लिए 13 अतिरिक्त दिन मिलने से आवेदन की संख्या बढ़ने के आसार हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को पर्याप्त समय मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed