{"_id":"6828efb7e724a6c25501b5f1","slug":"you-can-enjoy-the-astronomical-views-in-janeshwar-park-sultanpur-news-c-13-1-lko1029-1208911-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जनेश्वर पार्क में उठा सकेंगे खगोलीय नजारों का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जनेश्वर पार्क में उठा सकेंगे खगोलीय नजारों का लुत्फ
विज्ञापन
लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क में जल्द आप खगोलीय नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां एस्ट्रोनॉमिकल पवेलियन बनाया जाएगा। इसके साथ ही दस करोड़ रुपये खर्च करके मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। पांच करोड़ रुपये की लागत वाली देश की सबसे बड़ी गुलाब वाटिका भी विकसित की जाएगी।
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को हुई जनेश्वर मिश्र पार्क समिति की बोर्ड बैठक में परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। एम्फीथियेटर क्षेत्र में एस्ट्रोनॉमिकल ऑबजरवेटरी पवेलियन विकसित किया जाएगा। इसके लिए काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर डिजाइन तैयार किया जा रहा है। यहां एलिवेटेड प्लेटफॉर्म भी बनाया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक टेलीस्कोप लगाए जाएंगे, जिससे दर्शक खगोलीय नजारों का लुत्फ दे सकेंगे।
पार्क में मिनी म्यूजियम भी बनाया जाएगा, जिसमें पुराने टेलीस्कोप व खगोलीय विषय संबंधी वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी। इस पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जनेश्वर पार्क में दस करोड़ रुपये की लागत से लगभग 20 एकड़ क्षेत्रफल में मिनी स्टेडियम विकसित किया जाएगा। इसके लिए टेंडर मांगा जा चुका है। इसमें मिनी क्रिकेट स्टेडियम, बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, फुटबॉल, स्केटिंग रिंग आदि विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
पीपीपी मोड पर विकसित व चलने वाले प्रोजेक्ट से पार्क समिति को सालाना कम से कम 35 लाख रुपये की आय होगी। ऐसे ही गेट नंबर छह के पास 435 मीटर लंबाई में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक बनाया जा रहा है, जिसमें 1.62 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं, 1.67 करोड़ रुपये की लागत से चिल्ड्रेन प्ले एरिया में रबर पैड का काम कराया जाएगा। गेटर नंबर चार से छह के बीच साउंड सिस्टम स्थापित किया जाएगा।
2369 प्रजातियों के गुलाब होंगे वाटिका में
प्रथमेश कुमार ने बताया कि जनेश्वर पार्क में वाटर बॉडी के किनारे गुलाबों की वाटिका विकसित की जाएगी। यहां गुलाब की 2369 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे यह देश का सबसे बड़ा रोज गार्डेन बनेगा। इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। पार्क में जल्द एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू होंगे। सेवा प्रदाता एजेंसी का चयन कर लिया गया है। जिपलाइन, मिरर मेज, हाई रोप साइकिलिंग, शूटिंग रेंज का मजा लिया जा सकेगा।