फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Workers get involved in mission mode regarding Mission-2024

Sultanpur News: मिशन-2024 को लेकर कार्यकर्ता मिशन मोड में जुटें

Wed, 14 Jun 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Workers get involved in mission mode regarding Mission-2024
सुलतानपुर। पयागीपुर स्थित भाजपा मुख्यालय पर मंगलवार को प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों व 30 जून तक के अभियानों को लेकर चार लोकसभा क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बैठक कर सुलतानपुर, अमेठी, जौनपुर व गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं कार्यक्रमों व अभियानों के प्रमुखों से महासंपर्क अभियान के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों व अभियानों की समीक्षा की।
विज्ञापन



उन्होंने कहा भाजपा सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। कहा मिशन- 2024 को लेकर पार्टी युद्ध स्तर पर जुटी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 21 जून को योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस व 25 जून को पीएम मोदी के मन की बात का प्रसारण होगा। पीएम मोदी 27 जून को देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने स्वागत भाषण किया।


पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। बैठक में जौनपुर जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष डाॅ. आरए वर्मा, अमेठी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, गाजीपुर जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, आनन्द द्विवेदी, विजय सिंह रघुवंशी, संदीप सिंह, घनश्याम चौहान व विजय प्रताप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed