Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Work has started on one of the four cases and three are proposed.

Sultanpur News: चार प्रकरणों में एक पर काम शुरू व तीन प्रस्तावित

Thu, 27 Nov 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Work has started on one of the four cases and three are proposed.
कलेक्ट्रेट में आयोजित समिति को जानकारी देते अ​धिकारी।
सुल्तानपुर। विधान परिषद की याचिका समिति में कई वर्षों से लंबित चार कार्यों में तीन को जिला पंचायत ने प्रस्तावित कर दिया है। जबकि लोक निर्माण विभाग ने एक सड़क का काम शुरू करा दिया है। समीक्षा व मौजूदा स्थिति की जानकारी मिलने पर समिति के सभापति व एमएलसी अशोक अग्रवाल ने इसी वर्ष कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। प्रकरणों को जल्दी खोजने के लिए एक वीआईपी काउंटर बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के चार लंबित कार्यों की जानकारी ली। सभापति ने इंटरलॉकिंग व पंचायतीराज विभाग के तीन कार्यों के बारे में जानकारी ली। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि तीनों कार्यों को इस बार कार्ययोजना में शामिल किया गया है। डॉ. ओमप्रकाश त्रिपाठी की ओर से उठाए गए पीडब्ल्यूडी की सड़क के मामले में एक्सईएन प्रांतीय खंड अरुण कुमार ने बताया कि बलिया रोड पर दियरा चौराहा से बगिया गांव तक सड़क के विशेष मरम्मत का काम चल रहा है। फरवरी तक पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमेठी जिले के सात विभागों के लंबित कार्यों की समिति ने समीक्षा की। सड़क के एक 15 वर्षों से लंबित कार्य पर समिति ने जानकारी लेते हुए नाराजगी जताई। समीक्षा में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, अनूप कुमार गुप्ता, दीपक सिंह, मुकुल यादव मौजूद रहे। समिति के सभापति व सदस्यों के पहुंचने पर डीएम कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक व मुख्य विकास अधिकारी अमेठी सचिन कुमार सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed