{"_id":"6b03341580e44afa4c074b2b","slug":"women-from-the-group-will-repair-the-solar-plants-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-169854-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सोलर संयंत्रों को दुरुस्त करेंगी समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सोलर संयंत्रों को दुरुस्त करेंगी समूह की महिलाएं
Sun, 22 Nov 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सोलर संयंत्रों की बिक्री व खराब को दुरुस्त करके आत्मनिर्भर बनेंगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित कराया जाएगा। इसके बाद दुकान संचालित कराई जाएगी। दुकान संचालित कराने में विभाग मदद करेगा। वित्तीय मदद बैंकों से कराई जाएगी। निदेशालय के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने सभी 979 ग्राम पंचायतों में महिलाओं का चयन कर लिया है। विभाग की ओर से इन्हें बड़ौदा ग्रामीण विकास स्वरोजगार संस्थान से प्रशिक्षण दिलाए जाने की योजना बनाई जा रही है।
एनआरएलएम के उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक विकास खंडों मेंं कम से कम सोलर संयंत्रों की दुकानें संचालित कराने की योजना है। इसके लिए इच्छुक महिलाओं से बातचीत करके उनकी दुकानें संचालित कराई जाएंगी। दुकानें संचालित करने वाली सोलर सखियां संबंधित ग्राम पंचायतों की सोलर सखियों से खराब सोलर लाइटों को दुरुस्त कराएंगी। इसमें नेडा से कमीशन मिलेगा।
संयंत्रों को दुरुस्त करने में आने वाला खर्च संबंधित उपभोक्ता से लिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को भी आसानी से मिस्त्री मिल सकेंगे। शिफ्टवार प्रशिक्षण की योजना बनाई जा रही है।