फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Woman's body found hanging from mango tree

आम के पेड़ से लटकता मिला युवती का शव

Sat, 04 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from mango tree
अमेठी। स्थानीय थाने के बाबूपुर गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित बाग में शनिवार को एक युवती का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

स्थानीय थाने के बाबूपुर गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित बाग में शनिवार दोपहर खेत की ओर गए किसी ग्रामीण ने आम के पेड़ की डाल से एक युवती का शव दुपट्टे के सहारे लटकता देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में युवती के शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल भेजने के बाद पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश में जुटी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार युवती पड़ोस के ही एक गांव की रहने वाली है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि युवती की उम्र करीब 25 वर्ष लग रही है। कोतवाल ने शव का शिनाख्त नहीं होने की बात कही। उनका कहना था कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed