फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Woman dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sat, 11 Jul 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances
सुल्तानपुर। निराला नगर मोहल्ले में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति समेत पांच लोगों पर बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर मोहल्ला निवासी शिवाजी मोदनवाल की बहन रोशनी (24) पुत्री स्व. विजय बहादुर की शादी जौनपुर जिले के थाना गौरा बादशाहपुर क्षेत्र के बंजारेपुर गांव निवासी गौरव उर्फ गोलू पुत्र दिनेश चंद के साथ 21 फरवरी 2019 को हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन रोशनी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मौजूदा समय में रोशनी अपने मायके निराला नगर में थी। शुक्रवार को रोशनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाजी मोदनवाल ने आरोप लगाते हुए कोतवाली कादीपुर में तहरीर दी कि उसकी बहन को ससुरालीजन दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग होकर उसकी बहन ने फांसी लगा ली। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति गौरव उर्फ गोलू, ससुर दिनेश चंद्र, सास चित्रा देवी, जेठ दुर्गेश व ननद दिव्या उर्फ प्रिंसू के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed