{"_id":"646bb4d789f56758550de706","slug":"withdraw-50-lakh-rupees-from-the-account-by-becoming-a-partner-sultanpur-news-c-13-1-249407-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जायदाद में हिस्सेदार बन खाते से निकाले 50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जायदाद में हिस्सेदार बन खाते से निकाले 50 लाख रुपये
Tue, 23 May 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 23 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जायदाद की खरीद-फरोख्त में साजिश करके पहले हिस्सेदार बना फिर बैंक में सीसी कराकर 50 लाख रुपये हड़प लिए। इसका खुलासा होने पर भाभी ने देवर, देवरानी, ससुर और बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के दरियापुर निवासी पूजा बरनवाल के पति नीरज बरनवाल की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। पूजा का आरोप है कि उसके देवर संजय बरनवाल ने एक जायदाद खरीदवाने के लिए उससे 10 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद धोखाधड़ी करके संजय ने बैनामा के समय अपनी पत्नी कंचन और अपना नाम लिखवा लिया। जब दाखिल खारिज हुआ तो इसकी जानकारी हुई।
पूजा का आरोप है कि संजय ने आईडीबीआई बैंक में उसके नाम से सीसी करवाई थी। बैंक में संजय ने अपना मोबाइल नंबर अंकित कराया था। जब वह रुपये निकालने गई तो पता चला कि बैंक से कुल 50 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। इसकी जानकारी होने पर वह घर पहुंची और देवर संजय से पूछताछ की तो उसके साथ अभद्रता की गई और पिस्टल निकालकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
आरोप लगाते हुए पूजा का कहना है कि इस पूरी घटना में देवर संजय, देवरानी कंचन और ससुर अमरनाथ के साथ ही आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी मिले हुए हैं। इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि रविवार को पूजा बरनवाल की तहरीर पर तीन नामजद और अज्ञात बैंक कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।