फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   With the onset of cold, the market for warm clothes is booming.

Sultanpur News: ठंड की आहट, गर्म कपड़ों का बाजार गुलजार

Mon, 03 Nov 2025 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
With the onset of cold, the market for warm clothes is booming.
शहर के दरियापुर ​स्थित दुकान पर गर्म कपड़े की खरीदारी करती महिला।
सुल्तानपुर। मौसम का मिजाज बदलने लगा है। ठंड की दस्तक के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े का उपयोग करना शुरू कर दिया है। ठंड के आगमन को लेकर बाजार में गर्म कपड़े की जगह-जगह दुकानें सज गई हैं। ठंड से बचने के लिए लोगों ने स्वेटर, जैकेट, कंबल और मफलर की खरीदारी शुरू कर दिया है। शहर के चौक, घंटाघर, सब्जी मंडी, शाहगंज चौराहा, जीएन रोड समेत कई इलाकों में गर्म कपड़ों के शोरूम और दुकानें सज गई हैं। दुकानदार भी आकर्षक वैरायटी के स्वेटर, जैकेट को सजाया है। छोटे बच्चों के लिए इस बार आकर्षक स्वेटर के साथ जैकेट भी बाजार में आ गया है। युवाओं में गर्म टी-शर्ट की भी अच्छी मांग है। महिलाएं स्वेटर तो युवतियां जैकेट खरीदना पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

2500 से लेकर 10 हजार तक के हैं स्वेटर-जैकेट
ठंड से बचाव के लिए इस बार जैकेट के साथ स्वेटर काफी आकर्षक वैरायटी में उपलब्ध हैं। शोरूम में 2500 से लेकर 10,000 रुपये तक ब्रांडेड जैकेट व स्वेटर है। लोग अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। - संतोष पांडेय, शोरूम संचालक।
विज्ञापन

15 दिन पहले मंगा लिया गर्म कपड़ों का स्टॉक
असमय बारिश की वजह से ठंड में वृद्धि होने से लोग अब गर्म कपड़ों की खरीद के लिए दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। दुकानदारों ने इनर, मफलर, टोपी, स्वेटर और जैकेट का स्टॉक 15 दिन पहले ही मंगा लिया था। ब्रांडेड कंपनियों के इनर 300 से 600, मफलर 150 से 500, टोपी 80 से 200 रुपये तक मौजूद है। साधारण जैकेट 500 से 950 रुपये में बेची जा रही है। - किरण कुमार, कपड़ा व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 से 3000 रुपये में बिक रही जैकेट
फुटपाथ बाजार में स्वेटर 200 से 2000 रुपये तक उपलब्ध है। वहीं, दुकानों पर जैकेट 500 से 3000 रुपये में बिक रही है। ठंड बढ़ने के साथ कंबल की भी मांग बढ़ गई है। 600 से 3000 रुपये तक कंबल उपलब्ध है। ठंड को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े का स्टॉक बड़ी मात्रा में मंगवा लिया है। - रवि सोनी, कपड़ा व्यवसायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed