फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Winter returned from Pachhua, damage to many crops

सुल्तानपुर: तेज पछुआ से लौटी सर्दी, कई फसलों को नुकसान

Tue, 14 Feb 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 14 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Winter returned from Pachhua, damage to many crops
 तेज हवा से गिरी गेहूं की फसल।
सुल्तानपुर। दो दिन से चल रहीं तेज पछुआ हवा से सर्दी लौट आई है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। दिन में तेज धूप से थोड़ी राहत है लेकिन रात में सर्दी कंपा रही है। हवाओं का असर खेती पर भी पड़ रहा है। गेहूं के साथ अन्य फसलों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार रात से शुरू हुईं तेज पछुआ हवा सोमवार को भी जारी रहीं। इससे सर्दी एक बार फिर लौट आई है। इससे लोगों ने गर्म कपड़े फिर निकाल लिए हैं। तेज हवा के रुख को देख किसान सांसत में आ गए हैं। इसका प्रभाव फसलों पर पड़ने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी तेज पछुआ हवा चलेगी। किसानों का मानना है कि तेज पछुआ जारी रही तो गेहूं के खेत की नमी गायब हो जाएगी। तेज हवा के बीच सिंचाई करने पर फसल गिर सकती है। गेहूं की फसल गिरने से भी दाने कमजोर पड़ जाएंगे। गेहूं की जिन फसलों की सिंचाई चल रही है, वे गिर जा रही हैं।
विज्ञापन

तेज हवा से मटर, चना, मसूर व सरसों की फसलें समय से पहले सूख जाएंगी। इसका असर दानों पर पड़ेगा। आमतौर पर ऐसी हवा होली के आसपास चलती है। तब ये हवा फसलों के पकने में मददगार होती है। आचार्य नरेंद्रेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि तेज दक्षिणी-पछुआ हवाएं चलने से अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। यह सामान्य से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दक्षिणी-पछुआ हवा की गति 5.3 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। तेज पछुआ हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पछुआ और चली तो घट जाएगा उत्पादन
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी ने बताया कि इस मौसम में तेज पछुआ खासकर गेहूं की फसलों के लिए नुकसानदायक है। कुछ दिन और पछुआ हवा चली तो गेहूं के दाने पतले हो जाएंगे। नमी सूखने पर सिंचाई करना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। गेहूं के गिरने से उत्पादन घट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed