{"_id":"670d938e01957a294f06a254","slug":"when-the-principal-secretary-did-not-listen-the-villagers-themselves-prepared-the-way-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-120729-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्रधान-सचिव ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने खुद ही तैयार किया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्रधान-सचिव ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने खुद ही तैयार किया रास्ता
Tue, 15 Oct 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
भदैंया के मिश्रपुर सलाहपुर में ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया रास्ता।
भदैंया (सुल्तानपुर)। गोमती नदी के किनारे मिश्रपुर-सलाहपुर गांव के दर्जनभर ग्रामीणों ने प्रधान व सचिव की कार्यशैली से आजिज आकर श्रमदान से 300 मीटर रास्ता तैयार कर लिया है। ग्रामीणों ने दो दिन की मेहनत से आवागमन की राह बनाकर व्यवस्था को आइना दिखाया है। वहीं, प्रधान व सचिव इससे अंजान है।
सलाहपुर गांव में 20 दिन पहले बरसात से मिश्रपुर में नाथूराम के घर से राजदेव मिश्र के घर तक का 300 मीटर लंबा रास्ता बह गया था। इससे आधे गांव का आवागमन बंद हो गया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सचिव शिवमोहन सिंह और प्रधान सरोजा देवी से की थी। सचिव शिव मोहन सिंह ने बताया कि अभी मनरेगा का काम बंद है। काम शुरू होने पर रास्ता बनवाया जाएगा। रविवार को अवकाश का दिन होने के चलते ग्रामीणों ने मिलकर रास्ते को श्रमदान से बनाना शुरू कर दिया।
ग्रामीण धर्मेंद्र मिश्र, अवधेश श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अंकित मिश्र, रामसागर कनौजिया, सालिकराम प्रजापति, ठाकुर प्रसाद मिश्र, सुरेंद्र मिश्र आदि ने मिलकर दो दिन में रास्ता बनाकर आवागमन लायक कर दिया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि अभी बरसात की वजह से मनरेगा का काम बंद है। शुरू होते ही इस तरह के काम पूरे कराए जाएंगे।