फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Water supply stopped for seven days

Sultanpur News: सात दिनों से जलापूर्ति ठप

Sun, 01 Oct 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Water supply stopped for seven days
कुड़वार (सुल्तानपुर)। कुड़वार कस्बे की 10 हजार से अधिक की आबादी को सात दिनों से स्वच्छ जल नहीं मिल पा रहा है। जल निगम व बिजली विभाग की आपसी खींचतान का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। दोनों विभाग एक-दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी थोप रहे हैं।
विज्ञापन



कुड़वार ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति की जाती है। कुछ दिन पहले शीतला माता मंदिर के पास बिजली के पोल का गड्ढा खोदते समय पाइप लाइन कट गई। इससे लगभग 10 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है।
विज्ञापन



कस्बा निवासी प्रेमचंद, संदीप, सूरज, बचनपुर निवासी ब्रह्मा मिश्रा, मुरारी टोला निवासी यदुनंदन मौर्य आदि का कहना है कि जलापूर्ति न होने से काफी दिक्कत हो रही है। इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता विजय यादव का कहना है कि बिजली विभाग ने पाइप लाइन तोड़ी है इसलिए मरम्मत के बाद ही जलापूर्ति संभव है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता अवधेश मौर्य ने कहा कि टूटी पाइप को ठीक करने की जिम्मेदारी जल निगम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed