{"_id":"5d1f88668ebc3e3ccf3e081d","slug":"water-supply-from-pipeline-in-entire-city-sultanpur-news-lko46907566","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 50 किमी दायरे में होगा वाटर सप्लाई लाइन का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 50 किमी दायरे में होगा वाटर सप्लाई लाइन का विस्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर में जल निगम की ओर से वाटर सप्लाई लाइन के विस्तार का कार्य शुरू करवा दिया गया है। इसके पहले चरण में विवेकनगर में गड्ढा खोदाई व पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है।
इस पाइप लाइन को निरालानगर ओवर हेड टैंक से लिंकअप किया जाएगा। पाइप लिंकअप होने के बाद विवेकनगर वार्ड में निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी।
जल निगम ने शहर के सभी वार्डों में अधूरे पड़े वाटर सप्लाई लाइन के प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवा दिया है। जल निगम की ओर से शहर के हर हिस्से में वाटर सप्लाई लाइन का विस्तार कराया जाना है।
पहले चरण में शहर के विवेकनगर वार्ड में निर्बाध जलापूर्ति व्यवस्था को बहाल करने के लिए पाइप लाइन का विस्तार जल निगम की ओर से शुरू किया गया है। इसके तहत निरालानगर वार्ड में स्थापित ओवरहेड टैंक की मेन पाइप लाइन से विवेकनगर तक पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
यहां से एजुुकेशन कॉलोनी तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। करीब ढाई किमी के दायरे में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। निरालानगर की सीमा से गड्ढे की खोदाई का कार्य भी जल निगम की ओर से शुरू करवा दिया गया है।
गड्ढा खोदाई का काम पूरा होते ही पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसे मेनलाइन में लिंकअप करने के बाद जलापूर्ति शुरू करवा दी जाएगी।
विवेकनगर वार्ड की सभासद आशारानी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने जिला योजना समिति की बैठक में पेयजल की समस्या कई बार उठाई है। उनके काफी प्रयास के बाद पिछले सप्ताह में बृहस्पतिवार को जल निगम की ओर से वाटर सप्लाई लाइन के विस्तार का कार्य शुरू करवाया गया है।
जल निगम के अधिशाषी अभियंता आरएस यादव ने बताया कि पाइप लाइन के विस्तार के प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। शहर के प्रत्येक वार्ड में पाइप लाइन का विस्तार होगा। इसकी जिम्मेदारी अवर अभियंताओं को सौंपी गई है। वे लगातार कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।