{"_id":"6a9085cc700585198806cb94","slug":"water-level-of-gomati-river-stable-at-8148-m-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-163772-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोमती नदी का जलस्तर 81.48 मीटर पर स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोमती नदी का जलस्तर 81.48 मीटर पर स्थिर
Fri, 28 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीताकुंड घाट पर गोमती नदी का जलस्तर। संवाद
सुल्तानपुर। बारिश से एक सप्ताह पहले गोमती नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के बाद अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। दैवी आपदा एवं राहत विभाग की ओर से जलस्तर की दिन में दो बार जानकारी ली जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह नदी का जलस्तर 81.48 मीटर पर मिला। यह खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे और अलर्ट के निशान से करीब दो मीटर नीचे है। सीताकुंड घाट पर अभी सीढि़यों तक पानी नहीं पहुंचा है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व दैवीय आपदा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि बारिश को देखते हुए लेखपालों को सतर्क किया गया है। प्रधानों से भी जानकारी ली जा रही है। जलस्तर की रोज माप कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व दैवीय आपदा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि बारिश को देखते हुए लेखपालों को सतर्क किया गया है। प्रधानों से भी जानकारी ली जा रही है। जलस्तर की रोज माप कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन