फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Students demonstrated their skills in martial arts and yoga, winning several medals

Sultanpur News: मार्शल आर्ट, योग में छात्रों ने करतब दिखाएं, जीते कई पदक

Thu, 10 Sep 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated their skills in martial arts and yoga, winning several medals
. रामरती इंटर कॉलेज के योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत- विद्यालय
सुल्तानपुर। रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज में जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी मार्शल आर्ट और योग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें रामरती इंटर कॉलेज और श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान का दबदबा रहा। इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन रामरती इंटर कॉलेज के प्रबंधक भूपेंद्र नाथ वर्मा ने किया। मार्शल आर्ट की अंडर 17 प्रतियोगिता में रामरती इंटर कॉलेज के वीरांश सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर 19 बालक वर्ग में रामरती इंटर कॉलेज के सत्यम ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। योग की अंडर 17 बालिका वर्ग में इंटर कॉलेज कलान की रिचा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालक वर्ग में इंटर कॉलेज कलान के आदित्य कुमार प्रथम रहे। सरस्वती इंटर कॉलेज उमरी के प्रतीक गौतम, अंकित कुमार और अंश मौर्य ने अंडर 17 बालक वर्ग योगा में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

रामरती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामजीत ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। मार्शल आर्ट अंडर 17 में पीआर इंटर कॉलेज सेमरी के देवांश ने रजत और ओंकार ने कांस्य पदक जीता। अंडर 19 बालक वर्ग में अभिषेक मौर्य और किशन मौर्य पीआर इंटर कॉलेज सेमरी ने रजत पदक प्राप्त किया। योग अंडर 17 बालक वर्ग में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के आदर्श कुमार द्वितीय रहे। अंडर 19 बालिका वर्ग में सरस्वती इंटर कॉलेज उमरी की अदिति राव ने प्रथम स्थान पाया। रामरती इंटर कॉलेज की नीलाक्षी वर्मा द्वितीय और अर्चिता मोदनवाल तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed