फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Wall fall down due to rain, four injured

बारिश में चार कच्चे मकान जमींदोज, मासूम समेत चार घायल

Sat, 21 Aug 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Wall fall down due to rain, four injured
18. कादीपुर के दुर्गापुर गांव में गिरा कच्चा मकान। - फोटो : SULTANPUR
कादीपुर/करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। जिले में हो रही बरसात के दौरान चार कच्चे मकान जमींदोज हो गए। कादीपुर में एक मकान गिरने से उसके नीचे सो रहे मासूम समेत चार लोग दब गए।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने भाई-बहन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, करौंदीकलां में तीन लोगों के कच्चे मकान ढह गए। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग घरों से बाहर आ गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

कादीपुर क्षेत्र के जलालपुर के दुर्गापुर पुरवा में शुक्रवार की रात मिठाईलाल परिवार के लोगों के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे। देर रात बरसात के दौरान उनके मकान की दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में मिठाई लाल की बड़ी बेटी रोशनी (18), बेटा शनी (11) व छोटी बेटी ज्योति (5) और शिवांगी (2) दब गए। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजन सभी को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रोशनी और शनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार को घटना की जानकारी होने पर भाजपा विधायक राजेश गौतम, ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मकान जमींदोज होने से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
दूसरी तरफ करौंदीकलां क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी दलित सोचन का कच्चा मकान शुक्रवार की देर रात भर-भराकर गिरने लगा। घर के अंदर सोचन अपनी पत्नी विमला व दो पुत्रों के साथ सो रहे थे, अचानक चारपाई पर मिट्टी गिरने लगी तो उनकी पत्नी विमला की आंख खुल गई और सबको जगाकर घर से बाहर निकल गई।

सभी के बाहर निकलते ही पूरा मकान गिर गया। इस बीच पड़ोसी मखंचू और बेचन का भी कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही दोनों परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल गए थे। पीड़ित लोगों के अनुसार करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed