{"_id":"5dc8465e8ebc3e5b02424b2e","slug":"wall-collapses-due-to-tractor-collision-woman-dies-sultanpur-news-lko491523280","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दीवार ढही, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दीवार ढही, महिला की मौत
विज्ञापन
अमेठी। दुकान के बाहर रखे तख्त को चुराकर ट्रैक्टर से भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार से टकरा गई।
टक्कर से दीवार ढह गई, जिससे सो रही एक महिला घायल हो गई। ग्रामीणों से बचने के लिए युवक तमंचे से फायर करते हुए फरार हो गया। घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर की रहने वाली धनपता (65) शनिवार की रात घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। देर रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली उनके बरामदे की दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर से दीवार और उस पर रखा टिनशेड टूटकर धनपता पर गिर पड़ा। चीख-पुकार के बाद पहुंचे कुछ ग्रामीण मलबा हटाने लगे तो कुछ लोग ट्रैक्टर पर बैठे युवक को पकड़ने पहुंच गए।
इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठे युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया। एक ग्रामीण ने लाठी से युवक के हाथ पर प्रहार किया तो उसके हाथ से तमंचा छूटकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके का फायदा उठाकर युवक फरार हो गया।
ग्रामीणों ने मलबा हटाकर धनपता को बाहर निकाला और उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया।
पुलिस के अनुसार सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के हलियापुर का गुड्डू शनिवार की रात जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी राकेश कुमार की दुकान के सामने रखा तख्त चुराकर उसे ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर जा रहा था।