{"_id":"5f4a828f8ebc3e0744094f96","slug":"wall-collapse-one-died-sultanpur-news-lko5374885123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान की दीवार ढही, मासूम बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे मकान की दीवार ढही, मासूम बच्ची की मौत
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। मामपुर दलित बस्ती में शुक्रवार की रात एक कच्चे मकान की दीवार भर-भराकर ढह गई। हादसे में घर में सो रही एक मासूम बच्ची अपनी मां और भाई के साथ मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में परिवारीजनों ने मां और बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तहसीलदार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मामपुर दलित बस्ती निवासी रामकुमार उर्फ दशरथ महाराष्ट्र के नागपुर में काम करते हैं। गांव में उनकी पत्नी शीला (30), बेटा शिवम (4) और दो वर्षीय बेटी शिवांगी रहती थीं। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अचानक मकान की एक दीवार भर-भराकर ढह गई। दीवार के मलबे में शीला, शिवम और शिवांगी दब गए।
चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने दीवार का मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक शिवांगी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल शीला और शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद तहसीलदार हरिश्चंद्र शनिवार को मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।