फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Volleyball team achieved fourth place at the state level

Sultanpur News: वॉलीबाॅल टीम ने राज्य स्तर पर हासिल किया चौथा स्थान

Fri, 18 Oct 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Volleyball team achieved fourth place at the state level
 वॉलीबॉल की टीम।
सुल्तानपुर। बरेली में आयोजित स्कूली वॉलीबाॅल प्रतियोगिता के जूनियर बालिका संवर्ग में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। जिले की खिलाड़ियों ने आगरा, झांसी मंडल जैसी दिग्गज टीमों को हराते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है।
विज्ञापन

क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीसरे स्थान के लिए गोरखपुर मंडल की टीम से हुए मुकाबले में टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।स्कूली खेल में उम्दा प्रदर्शन करने वाली बालिकाएं जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबाॅल कोच प्रदीप यादव की देखरेख में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन

बरेली में टीम को चौथा स्थान मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया है। टीम की सफलता पर जिला वॉलीबाॅल संघ के अध्यक्ष व पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह ने जीत पर खुशी जताते हुए खिलाड़ियों के हौसलों को सराहा है। मीडिया प्रभारी व कोषाध्यक्ष मुनेंद्र मिश्र ने बताया कि नियमित अभ्यास से ही खिलाड़ियों को सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed