{"_id":"646fa0615518537c0d06ac86","slug":"viral-video-of-harsh-firing-in-marriage-ceremony-sultanpur-news-c-13-1-255233-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शादी समारोह में कई राउंड हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शादी समारोह में कई राउंड हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
Thu, 25 May 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 25 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर) शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक एसएलआर से कई राउंड हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि रविवार को लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेलाही गांव में हर्ष फायरिंग की गई जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सुरक्षा कर्मियों के पास मौजूद सेल्फ लोडिंग राइफल से फायरिंग करते हुए युवक हथियार का प्रदर्शन का अहसास करा रहा है। हालांकि उसके सभी फायर मिस होते दिख रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान किसी युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह 21 मई रविवार की रात आयोजित किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया की स्थान व व्यक्ति की ठीक से पहचान नहीं हो पा रही है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। थाना क्षेत्र के किसी गांव का वीडियो होने की पुष्टि हुई तो कार्रवाई की जाएगी।