{"_id":"5e73a7ed8ebc3e77b257a834","slug":"villagers-aware-distributed-sanitizer-and-soap-sultanpur-news-lko514392932","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को किया जागरूक, सेनेटाइजर व साबुन बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को किया जागरूक, सेनेटाइजर व साबुन बांटे
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करौंदीकलां विकासखंड के बौढ़िया बालमऊ गांव की दलित बस्ती में बृहस्पतिवार को महिलाओं को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के तरीके बताए गए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साबुन व सेनेटाइजर भी बांटे।
बौढ़िया बालमऊ दलित बस्ती में संक्रामक बीमारियों व कोरोना वायरस से बचाव के लिए आंगनबाड़ी केंद्र रमसापुर की कार्यकर्ता गायत्री मिश्रा ने महिलाओं के हाथ पर सेनेटाइजर लगाया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
सभी को नियमित रूप से हाथ साफ रखने के लिए साबुन के साथ-साथ सेनेटाइजर भी बांटे गए। इस दौरान गांव की ललिता, अमरावती, ज्ञान, किरण, वीना, फूल कुमारी, अलका, सरोजा, अनारा, कौशल्या आदि महिलाओं ने हाथ धोकर स्वच्छता का संकल्प लिया।