{"_id":"66cc2dd5324ee5bbf5080f69","slug":"villager-murdered-by-slitting-his-throat-dead-body-thrown-in-the-field-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-117932-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ग्रामीण की गला रेतकर हत्या, खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ग्रामीण की गला रेतकर हत्या, खेत में फेंका शव
Mon, 26 Aug 2024 12:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
-
- 2
-
Link Copied
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के रामपुर जरिया गांव में शनिवार की रात घर से निकले ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव ठिकाने लगाने के लिए हत्यारों ने चरी के खेत में फेंक दिया। रविवार की देर शाम उसका शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से ग्रामीण के परिवार में चीख-पुकार मच गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के राहुलनगर चौकी क्षेत्र के रामपुर जरिया गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह (45) शनिवार की रात घर से निकले थे। ग्रामीणों के मुताबिक रात में घर से निकले कृष्ण कुमार जब नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। रात में काफी देर तक खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह से फिर ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन दिनभर पता नहीं चल सका। देर शाम गांव के चरी के खेत में कृष्ण कुमार का खून से लथपथ पड़ा शव मिला। मृतक के गले पर गहरे घाव देखे गए हैं। इससे धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम, प्रभारी निरीक्षक अखंडनगर नारदमुनि सिंह मौके पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंच गई। घटनास्थल से दोनों टीमों ने नमूने लिए। फिलहाल अभी हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। देर शाम शव मिलने के बाद से गांव में हड़कंप मचा है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि ग्रामीण की हत्या की गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।