{"_id":"64fb6dc45ea201b0d3013c04","slug":"village-head-suspended-in-case-of-misuse-of-135-lakhs-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-2542-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 1.35 लाख के दुरुपयोग के मामले में ग्राम प्रधान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 1.35 लाख के दुरुपयोग के मामले में ग्राम प्रधान निलंबित
Sat, 09 Sep 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया की रामगढ़ ग्राम पंचायत में मनरेगा समेत अन्य कार्यों में 1.35 लाख रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग पर डीएम ने ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही पंचायत सचिव पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश भी दिया है।
रामगढ़ के अशोक कुमार ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव पर मनरेगा समेत अन्य मद से कराए गए कामों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। डीसी मनरेगा अनवर शेख ने जांच की तो पक्की नाली के निर्माण में 42,374 रुपये की गड़बड़ी पाई। इसके साथ ही मनरेगा से बने नाले, अमृत सरोवर व संपर्क मार्ग के कार्य में 93,342 रुपये का दुरुपयोग मिला है।
पता चला कि नाला बनाए बिना ही धनराशि निकाल ली गई है। इसमें ग्राम प्रधान भानमती, तत्कालीन पंचायत सचिव शारदा दुबे समेत अन्य आरोपी पाए गए। प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया था। सटीक जवाब न मिलने पर डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल की रिपोर्ट पर डीएम जसजीत कौर ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान भानमती के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार पर राेक लगा दी।
विज्ञापन
इसके साथ ही पंचायत सचिव पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश भी दिया है। सूत्रों के मुताबिक रोजगार सेवक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीपीआरओ ने बताया कि मामले की अंतिम जांच डीडीओ व एक्सईएन नलकूप खंड को सौंपी गई है।