फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vicious is adopting every tact to save the family

परिवारीजनों को बचाने के लिए हर हथकंडे अपना रहा आरोपी एमडी

Wed, 15 Jul 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Vicious is adopting every tact to save the family
सुल्तानपुर। अनी बुलियन कंपनी में मोटी रकम निवेश कराकर लोगों को ठगने वाला कंपनी का एमडी अपनी पत्नी व अन्य परिवारीजनों को बचाने के लिए हर हथकंडा अपना रहा है। कंपनी के एमडी ने प्रयागराज में बनवाए गए शपथपत्र में कहा है कि कंपनी में उसकी पत्नी और अन्य परिवारीजनों का कोई सहयोग नहीं है और न ही उनका इससे कोई लेना-देना है।
विज्ञापन

अनी बुलियन कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता ने निवेशकों को फंसाने के लिए मायाजाल फैलाया था। बाकायदा उसने अपनी पत्नी निहारिका सिंह की सत्ता के गलियारे में पहुंच और रसूख को दिखाकर लोगों को फंसाया।
विज्ञापन

इसका खुलासा तब हुआ जब लोग कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता समेत अन्य लोगों से तगादा करने लगे। इसके बाद लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज होने लगे। तब अजीत गुप्ता ने बचाव के रास्ते की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत गुप्ता ने प्रयागराज में एक शपथपत्र बनवाया है जिसमें उसका कुबूलनामा है कि आई विजन, इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के खाता धारक शेयर होल्डर या निवेशकों की जो भी बकाया धनराशि है, उसे देने की गारंटी लेता है।

इसके साथ ही आई विजन, अनी बुलियन ट्रेडर और अनी बुलियन ट्रेडर्स में निवेशकों ने जो निवेश किया है। उस धनराशि को उसने विभिन्न व्यापारों के विस्तार के लिए प्रयोग में लिया है। इसलिए इसके सभी बकायेदारों के भुगतान की जिम्मेदारी लेता है। सबसे अहम बात इस शपथ पत्र में यह है कि उसने कहा है कि मेरे परिवार के किसी भी सदस्य भाई, बहन, पिता और पत्नी या अन्य सगे संबंधियों और रिश्तेदारों का इससे कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed