फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Uproar over school's removal, FIR

Sultanpur News: स्कूल से नाम काटने पर हंगामा, एफआईआर

Thu, 11 Dec 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 11 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Uproar over school's removal, FIR
सुुल्तानपुर। बल्दीराय के श्री भीषमशाह इंटर कॉलेज भवानीगढ़, रैंचा में बुधवार को अनुशासनहीनता के आरोप में कक्षा-12 के छात्र अनुराग उपाध्याय का नाम काटने पर विवाद हो गया। कॉलेज परिसर में शिक्षक और छात्र के साथ ही उनके परिजनों के बीच मारपीट हो गई। प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर तिवारी के मुताबिक, अनुराग उपाध्याय निवासी पूरे हरिवंश रैंचा कक्षा 12 का छात्र था। उसका नाम अनुशासनहीनता के आरोप में बीते आठ दिसंबर को रजिस्टर से काट दिया गया और अभिभावक के साथ आने के लिए कहा गया। आरोप है कि अनुराग बुधवार को छह-सात लोगों के साथ कक्षा में जाकर क्लास टीचर को गाली दी। क्लास टीचर राम सुमिरन यादव को पकड़ पिटाई करने लगे।
विज्ञापन


शिक्षक महेश यादव व प्रधानाचार्य गिरजा शंकर तिवारी ने रोकने की कोशिश की, तो उन पर हमला कर दिया। छात्रों व अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव किया। बल्दीराय पुलिस ने उन लोगों को विद्यालय से हटाया। आरोपी छात्र अनुराग के बड़े भाई प्रवीण उपाध्याय ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें फोन से जानकारी मिली कि छोटे भाई अनुराग का कक्षा 12 से नाम काट दिया गया है। वह अनुराग का नाम लिखवाने विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर तिवारी, कक्षा अध्यापक राम सुमिरन यादव, चपरासी शिव बोध पांडेय व चार अन्य लोगों ने पिटाई की। बल्दीराय के प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर अनुराग, छह-सात अज्ञात व प्रवीण उपाध्याय की तहरीर पर प्रधानाचार्य, कक्षा अध्यापक, चपरासी, अन्य चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed