फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP Board Result 2025: Adarsh Yadav of Sultanpur secured second position in state in 12th got 96.80% marks

UP Board Result 2025: 12वीं में सुल्तानपुर के आदर्श यादव ने हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान, मिले 96.80% अंक

Fri, 25 Apr 2025 12:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 12:50 PM IST
सार

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने मोबाइल/लैपटॉप समेत अन्य डिवाइसों पर रिजल्ट चेक करने में जुट गए। अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी समस्या के अपना रिजल्ट देख पाएं, तो इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
UP Board Result 2025: Adarsh Yadav of Sultanpur secured second position in state in 12th got 96.80% marks
आदर्श यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Board Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने करीब 54 लाख छात्रों की मेहनत का परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार समाप्त हो चुका है। बोर्ड ने दोपहर 12:30 बजे 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में 81.8 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

विज्ञापन


12वीं में सुल्तानपुर के आदर्श यादव ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। वह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उनके पिता विंदेश्वरी यादव मुंबई में रहकर व्यापार करते हैं। माता ललिता यादव गांव के स्कूल महमूदपुर जंगल प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका हैं। वहीं बहन शालू यादव गोरसरा प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षिका हैं।

विज्ञापन

परिजनों ने वितरित की मिठाई, शिक्षकों ने दी बधाई

आदर्श के टॉपर बनने की खबर मिली तो घर में खुशियों की लहर दौड़ गई। परिजनों ने लोगों में मिठाई वितरित की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक अवधेश मिश्रा ने बताया कि आदर्श कक्षा में हमेशा ही आगे रहते हैं। उनको अनुशासन बहुत प्रिय है। उन्हें 500 में से 484 अंक प्राप्त हुए हैं। सभी ने आदर्श को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बाराबंकी के होनहारों का जलवा: हाईस्कूल में अभिषेक दूसरे और इंटर में अंशिका का प्रदेश में पांचवां स्थान

UP Board Result kaise dekhen: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है।

  • पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से 'UP Board' का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र 'Class 10th Result' और 12वीं के छात्र 'Class 12th Result' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed