Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP: Plea filed in court seeking an FIR against Akhilesh and his private secretary in connection with the Saifa

यूपी: सैफई महोत्सव हादसे में अखिलेश व निजी सचिव के खिलाफ एफआईआर की मांग, कोर्ट में अर्जी; सात नंवबर को सुनवाई

Wed, 04 Nov 2026 07:20 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, सुल्तानपुर
अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 04 Nov 2026 07:20 PM IST
सार

सैफई महोत्सव में 2004 के करंट हादसे में झुलसे मोहम्मद अली ने अखिलेश यादव, उनके निजी सचिव समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने गोसाईंगंज थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है। मामले में अगली सुनवाई सात नवंबर को होगी।

विज्ञापन
UP: Plea filed in court seeking an FIR against Akhilesh and his private secretary in connection with the Saifa
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 वर्ष पहले सैफई महोत्सव के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलसे गोसाईंगंज के सुरौली निवासी मो. अली ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव, उनके निजी सचिव गजेंद्र सिंह सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दी है। मंगलवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने अर्जी पर गोसाईंगंज थाना प्रभारी से रिपोर्ट तलब की। इस मामले में अगली सुनवाई सात नवंबर को होगी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

आरोप के मुताबिक, 24 दिसंबर 2004 को सैफई महोत्सव के दौरान मो. अली अन्य लोगों के साथ बैनर लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनका लंबे समय तक इलाज चला और अब भी उपचार जारी है। मो. अली का आरोप है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उन्हें राहत के तौर पर 15 लाख पांच हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जारी कराया था, लेकिन उन्हें धनराशि नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव की ओर से भी कई बार आश्वासन दिया गया, पर भुगतान नहीं हुआ। आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से मृतक दर्शाने का भी प्रयास किया गया। उन्होंने हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की थी। उनके मुताबिक, 28 जुलाई को हाईकोर्ट ने उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी आदेश के आधार पर उन्होंने एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed