फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Underpass will be built in pure Baghrai

Sultanpur News: पूरे बाघराय में बनेगा अंडर पास

Fri, 22 Sep 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 22 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Underpass will be built in pure Baghrai
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शहर से लंभुआ के बीच पूरे बाघराय के करीब अंडर पास बनाया जाएगा। स्थानीय लोगों की मांग व माननीयों की पैरवी पर शासन ने निर्माण के लिए रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन



रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद शहर से लंभुआ के बीच पूरे बाघराय (रमऊ का पुरवा) के पास स्थित मानव रहित रेलवे समपार फाटक को बंद कर दिया गया था। इससे स्थानीय लोगों के साथ छात्रों को स्कूल आने-जाने में परेशानी शुरू हो गई। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से अंडरपास बनाए जाने की मांग की जाने लगी।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों की ओर से मांग किए जाने पर लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा ने अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री को समपार फाटक बनवाने के लिए पत्र भेजा। आगणन रिपोर्ट मिलने पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने अंडरपास के निर्माण के लिए पांच करोड़ 54 लाख रुपये स्वीकृत करते हुए पहली किस्त के रूप में 2.77 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए। धनराशि अवमुक्त होने से अंडरपास बनने का रास्ता साफ हो गया है। विधायक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से अंडर पास का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed