{"_id":"6a9db87d246978f0560a8e96","slug":"traders-anger-erupts-over-the-dilapidated-state-of-the-amahat-vegetable-market-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-164321-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अमहट सब्जी मंडी की बदहाली पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अमहट सब्जी मंडी की बदहाली पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
Mon, 07 Sep 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमहट। शहर से सटी अमहट सब्जी मंडी में गंदगी, जलभराव और कथित वसूली के आरोपों को लेकर व्यापारियों में भारी गुस्सा है। छह माह से सफाई ठेका नहीं होने से मंडी की व्यवस्था बदहाल है। रविवार को भारतीय फल एवं सब्जी थोक व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने इन समस्याओं पर नाराजगी जताई।
हल्की बारिश में मंडी परिसर तालाब बन जाता है। पानी में फल-सब्जियां खराब होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अध्यक्ष मोहम्मद शमीम लईया ने आरोप लगाया कि निर्धारित संख्या से कम सफाईकर्मी काम कर रहे हैं। जर्जर व बदबूदार प्रसाधन और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी ने कई बार निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
अधिक शुल्क वसूलने का आरोप व्यापारियों ने मंडी लाइसेंस जारी करने के नाम पर अधिक शुल्क वसूलने का आरोप लगाया। बैठक में एक बैंक शाखा और पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग भी रखी गई। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इन दोनों मुद्दों पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर मोहम्मद नदीम, मिराज, मोहम्मद फुरकान, सूरत शर्मा, मुकेश सोनकर, जगराम सोनकर, मोनू, नदीम मोहम्मद सिद्दीक सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।